Special BSTC Form 2025: भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) के तहत राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड (NBER) ने स्पेशल बीएसटीसी ऐडमिशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फॉर्म 12 जून से लेकर 12 जुलाई तक भरे जायेंगे।
स्पेशल बीएसटीसी में प्रवेश मेरिट आधार पर दिया जाएगा। यदि आप भी स्पेशल बीएसटीसी फॉर्म भरना चाहते हैं तो आवेदक से संबंधित योग्यता, फॉर्म फीस, सिलेक्शन प्रोसेस और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं। अंत में स्पेशल बीएसटीसी नोटिफिकेशन का पीएफ और आवेदन लिंक दिया गया है।
Special BSTC Admission 2025 Highlight
Nodal Agency | National Board of Examination in Rehabilitation (nber) |
Admission | Special BSTC (D.El.Ed) |
Apply Mode | Online |
Selection | Merit Based |
Form Fees | 500 Rs / 350 Rs |
Application Form | Start |
Apply Last Date | 12 July 2025 |
Official Website | nber-rehabcouncil.gov.in |
स्पेशल बीएसटीसी (Special BSTC) क्या होता है?
स्पेशल बीएसटीसी (Special BSTC) विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों (CWSN) को पढ़ाने के लिए डिप्लोमा कोर्स है, जिसे “विशेष शिक्षा” भी कहा जाता है। यह दो साल का डिप्लोमा कोर्स है, जो सामान्य बीएसटीसी (Basic School Teaching Certificate) के समान है, लेकिन इसमें विशेष बच्चों को पढ़ाने पर अधिक ध्यान दिया जाता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने में रुचि रखते हैं।
Special BSTC Form Date 2025
Particulars | Tentative Timelines |
---|---|
Registration (including Choice filling) Start date | 12–June–2025 |
Registration (including Choice filling) End date | 12–July–2025 |
Merit and Counselling Result Live (1st Round result) | 14–July–2025 |
Institute Reporting & Admission Start time (1st Round result) | 14–July–2025 |
Institute Reporting & Admission End time (1st Round result) | 20–July–2025 |
Counseling Result (1st Round – 2nd Stage) | 22–July–2025 |
Institute Reporting & Admission Start time (1st Round – 2nd Stage) | 22–July–2025 |
Institute Reporting & Admission End time (1st Round – 2nd Stage) | 24–July–2025 |
Choice Filling for 2nd Round Start Time (On Vacant Seats) | 25–July–2025 |
Choice Filling for 2nd Round End Time | 27–July–2025 |
Institute Reporting & Admission Start time (2nd Round) | 28–July–2025 |
Institute Reporting & Admission End time (2nd Round) | 30–July–2025 |
Open Round Counselling Start time (On Vacant Seats) | 23–July–2025 |
Open Round Counselling End time | 9–August–2025 |
Commencement of Classes | 21–July–2025 |
Special BSTC 2025 के लिए योग्यता (Eligibility)
राजस्थान बीएसटीसी के लिए कौन-कौन फॉर्म भर सकता है इसके लिए नीचे दी गई योग्यता को देख सकते हैं-
- विशेष BSTC में प्रवेश के लिए 10+2 में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं (आरक्षित वर्गों को छूट)।
- DTISL कोर्स केवल श्रवण दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए है, जिसमें ISL में दक्षता और 45% अंक जरूरी हैं।
- D.H.L.S., D.P.O., D.R.T. जैसे कोर्सों के लिए PCM या PCB विषयों में 50% अंक होने चाहिए।
- 10+2 में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पात्रता अंक होना अनिवार्य है।
- दिव्यांगजन के परिजनों को वरीयता व 5–10 अतिरिक्त अंक मिलते हैं।
Special BSTC Form 2025 Fees
विशेष BSTC प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹500/- तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए ₹350/- निर्धारित किया गया है।
श्रेणी | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य (General) | ₹500 |
ओबीसी (OBC) | ₹500 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | ₹500 |
एससी/एसटी (SC/ST) | ₹350 |
दिव्यांग (PwD) | ₹350 |
स्पेशल बीएसटीसी का फॉर्म कैसे भरें?
स्पेशल बीएसटीसी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 चरणों में पूरी होती है। संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप निम्न प्रकार से हैं-
Step- 1 Registration:- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट rehabcouncil.in पर जाएं। दिए गए Registration / Login बटन पर क्लिक करें। अब Apply Now पर क्लिक कर Proceed बटन पर क्लिक करें।
पहले चरण में उम्मीदवार को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, लिंग, पता, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसे विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड को ध्यान रखें। अंत में Proceed बटन पर क्लिक करें।
Step- 2 Details Qualification: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरे होने के बाद “Proceed to Qualification” पर क्लिक करें और 10वीं और 12वीं की क्वालिफिकेशन की मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें। अंत में चेक मार्क करके “Save & Proceed ” पर क्लिक करे।
Step- 3 Upload Image: अब अपना पासवर्ड साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, कैटिगरी सर्टिफिकेट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट jpg/jpeg/png फॉर्मेट में निर्धारित साइज में अपलोड करें। अंत में Proceed बटन पर क्लिक करें।
Step- 4 Make Payment: निर्धारित कैटिगरी वाइज आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से जमा करें यहां से आपको पेमेंट करना है।
Step- 5 Choice Filling: पाँचवे चरण में सबसे पहले कोर्स का चयन करना होता है। इसके बाद कम से कम 5 संस्थानों को चुनना अनिवार्य है। जितने चाहें उतने संस्थान जोड़े जा सकते हैं। चयन करने के बाद विकल्पों को लॉक करें।
Step- 5 Print Application Form: आखिर में आपको स्पेशल बीएसटीसी एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।